शेखपुरा: बिहार तैलीक साहू सभा शेखपुरा का संगठन विस्तार जिलाध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चकदिवान के साहू धर्मशाला में किया गया। बैठक का संचालन मंटू साव किया। जबकि सलाहकार समिति के रूप में सोनू कुमार साव, ललन साव, मंटू साव सहित अन्य लोग मौजूद रहें। इस दौरान बैठक में कार्यकारिणी, उपसभापति ,महामंत्री, संगठन सचिव ,संगठन मंत्री सलाहकार समिति और मीडिया प्रभारी पद का विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष अरुण साव उर्फ़ भगत जी के द्वारा डॉ राजीव कुमार, राकेश कुमार, शशि कुमार, रवि शंकर, बबलू कुमार साव ,राकेश प्रसाद ,प्रमोद कुमार ,रंजीत कुमार, मुकेश कुमार,सुबोध कुमार सहित अन्य लोगों को संगठन में नई जिम्मेदारी दी गई। तैलिक साहू सभा शेखपुरा के जिलाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि समाज की एकजुटता और विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाकर युवाओं और जरूरतमंद लोगों को आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की।




Leave a Reply