🔴 ताज़ा खबर
प्रखंड कार्यालय के समीप झाड़ियों में मिला चपरासी का शवकारे पहाड़ पर वर्चस्व को लेकर चली गोली, युवक की मौतअरियरी: पहले ही प्रयास में DSP बने राकेश कुमार, पूर्व विधायक ने किया सम्मानितशेखपुरा:15 साल बाद मिला न्याय : हत्या के पांच दोषियों को उम्रकैद,ओलंपिक दिवस की पर ताइक्वांडो संघ ने किया वृक्षारोपणMirjapur में 13 वर्षीय छात्र की मौत, दो भैंसों की भी गई जानशेखपुरा-नवादा-वडोदरा कनेक्शन में उलझी तीन दोस्तों की मौ/तचोरी के रूपये का बंटवारा को लेकर गला दबाकर की थी पियूष और अंकुश की हत्या  कसार:सुबह-सुबह बोरा में बंद मिला दो युवकों का शवघाटकुसुम्भा: पानी पर दबंगों का पहरा, प्रशासन बेखबरप्रखंड कार्यालय के समीप झाड़ियों में मिला चपरासी का शवकारे पहाड़ पर वर्चस्व को लेकर चली गोली, युवक की मौतअरियरी: पहले ही प्रयास में DSP बने राकेश कुमार, पूर्व विधायक ने किया सम्मानितशेखपुरा:15 साल बाद मिला न्याय : हत्या के पांच दोषियों को उम्रकैद,ओलंपिक दिवस की पर ताइक्वांडो संघ ने किया वृक्षारोपणMirjapur में 13 वर्षीय छात्र की मौत, दो भैंसों की भी गई जानशेखपुरा-नवादा-वडोदरा कनेक्शन में उलझी तीन दोस्तों की मौ/तचोरी के रूपये का बंटवारा को लेकर गला दबाकर की थी पियूष और अंकुश की हत्या  कसार:सुबह-सुबह बोरा में बंद मिला दो युवकों का शवघाटकुसुम्भा: पानी पर दबंगों का पहरा, प्रशासन बेखबर
चोरी के रूपये का बंटवारा को लेकर गला दबाकर की थी पियूष और अंकुश की हत्या  

चोरी के रूपये का बंटवारा को लेकर गला दबाकर की थी पियूष और अंकुश की हत्या  

admin 📅 23 May 2026 🕐 12:35 AM 📖 1 मिनट पढ़ने का समय
Share:WhatsApp

अरियरी प्रखंड के कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत कसार गांव में दो किशोरों की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में शामिल मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कसार निवासी रामवृक्ष रविदास के पुत्र लौकेश रविदास उर्फ़ छोटू और संजय रविदास के पुत्र धर्मवीर रविदास के रूप में हुई। जबकि पुलिस ने घटना में शामिल दो नाबालिग को भी निरुद्ध किया है। पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि हत्या के बाद बदमाशों ने दोनों किशोरों के शव बोरा में बंदकर पोखर में फेंक दिया। वहीं बोरा पुलिस के लिए तुरुप का पत्ता साबित हुआ। पुलिस ने बोरा की मदद से हत्या में शामिल सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि बोरा के ऊपर रंग से संदीप लिखा हुआ था। जिसके आधार पर पुलिस ने कसार गांव निवासी संदीप रविदास के घर छापेमारी की तो इसी तरह का और भी बोरा बरामद किया गया। संदीप रविदास का पुत्र मृतकों का दोस्त था। ज़ब संदीप रविदास से उसके पुत्र के बारे में पूछा गया तों उसने बताया कि वह कमाने के लिए बंगलौर गया है। जबकि उसके पुत्र का मोबाइल लोकेशन घटना के दिन से हीं कसार गांव का ही मिला। पुलिस छापेमारी देखकर उसका पुत्र अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ नवादा जिले के कौआकोल में जा छीपा। जिसे पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया। इसके साथ हीं पुलिस ने घटना में शामिल लौकेश रविदास उर्फ़ छोटू रविदास को चेवाड़ा थाना क्षेत्र के बेंगूचा गांव से और संजय रविदास के पुत्र धर्मवीर रविदास को पटना से गिरफ्तार किया है।

एसपी ने बताया कि मृतक सहित सभी लोग चोर गिरोह के सदस्य थे। पिछले साल सभी ने मिलकर ससबहना गांव में एक ट्रैक्टर पर लदे अनाज की चोरी की थी। जिससे मिले 20 हजार रूपये पियूष कुमार के पास थे। सभी साथी इसी पैसे को देने का दबाव बना रहे थे। 16 मई की रात करीब 10 बजे घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर सुनसान खेत में मृतक सहित सात दोस्तों ने साथ बैठकर ताड़ी पिया और पैसे को लेकर पियूष कुमार के साथ बकझक होने लगी, पियूष कुमार पैसा नहीं देना चाह रहा था। इसी बात से गुस्से में आकर लौकेश रविदास उर्फ़ छोटू, धर्मवीर रविदास सहित अन्य तीन साथियों ने पियूष कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। साथ बैठे अंकुश कुमार ने ज़ब विरोध किया और कहा कि हम पियूष के घर में बता देंगे। तब पांचों ने मिलकर अंकुश कुमार की भी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतक के शव को ठिकाने के लिए पहले से लाया गया बोरा और रस्सी लाया गया, जबकि दूसरा बोरा एक दोस्त अपने घर से ले आया। दोनों बोरा में दोनों मृतकों के शव को डालकर बोरा के अंदर पत्थर और दुर्गन्ध से बचने के लिए एक रूम स्प्रे बोरा में भरकर तालाब में फेंक दिया गया।

शव मिलने के बाद हंगामा करने में शामिल थे आरोपी

एसपी ने बताया कि तालाब से शव मिलने के बाद पांचों आरोपी घटनास्थल पर मौजूद थे और ग्रामीणों साथ हंगामा करने में शामिल थे। बाद में पकड़े जाने के भय से सभी घर छोड़कर फरार हो गए थे। घटना के बाद एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी में शामिल पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार, टाउन थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, कसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि पांचवे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

नशा करने के शौकीन थे सभी दोस्त

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी ने बताया कि मृतक सहित सभी आरोपी नशा करने के शौकीन थे। घर में माली हालत ठीक नहीं थी तो सभी अपने शौक पुरा करने के लिए छोटी-मोटी चोरी भी करते थे। किसी के घर या खलिहान में रखा अनाज उठाकर बेच देना, आम के पेड़ से आम तोड़कर बेच देना, तालाब से मछली चुरा लेना, ये सब उनकी आदतों में सुमार था। चोरी के पैसा दोस्तों को न देने की क़ीमत पियूष को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। वहीं पियूष के साथ साये की तरह रहने वाला अंकुश भी दोस्त को बचाने के चक्कर में मार दिया गया।

Share:WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *