🔴 ताज़ा खबर
प्रखंड कार्यालय के समीप झाड़ियों में मिला चपरासी का शवकारे पहाड़ पर वर्चस्व को लेकर चली गोली, युवक की मौतअरियरी: पहले ही प्रयास में DSP बने राकेश कुमार, पूर्व विधायक ने किया सम्मानितशेखपुरा:15 साल बाद मिला न्याय : हत्या के पांच दोषियों को उम्रकैद,ओलंपिक दिवस की पर ताइक्वांडो संघ ने किया वृक्षारोपणMirjapur में 13 वर्षीय छात्र की मौत, दो भैंसों की भी गई जानशेखपुरा-नवादा-वडोदरा कनेक्शन में उलझी तीन दोस्तों की मौ/तचोरी के रूपये का बंटवारा को लेकर गला दबाकर की थी पियूष और अंकुश की हत्या  कसार:सुबह-सुबह बोरा में बंद मिला दो युवकों का शवघाटकुसुम्भा: पानी पर दबंगों का पहरा, प्रशासन बेखबरप्रखंड कार्यालय के समीप झाड़ियों में मिला चपरासी का शवकारे पहाड़ पर वर्चस्व को लेकर चली गोली, युवक की मौतअरियरी: पहले ही प्रयास में DSP बने राकेश कुमार, पूर्व विधायक ने किया सम्मानितशेखपुरा:15 साल बाद मिला न्याय : हत्या के पांच दोषियों को उम्रकैद,ओलंपिक दिवस की पर ताइक्वांडो संघ ने किया वृक्षारोपणMirjapur में 13 वर्षीय छात्र की मौत, दो भैंसों की भी गई जानशेखपुरा-नवादा-वडोदरा कनेक्शन में उलझी तीन दोस्तों की मौ/तचोरी के रूपये का बंटवारा को लेकर गला दबाकर की थी पियूष और अंकुश की हत्या  कसार:सुबह-सुबह बोरा में बंद मिला दो युवकों का शवघाटकुसुम्भा: पानी पर दबंगों का पहरा, प्रशासन बेखबर
Mirjapur में 13 वर्षीय छात्र की मौत, दो भैंसों की भी गई जान

Mirjapur में 13 वर्षीय छात्र की मौत, दो भैंसों की भी गई जान

admin 📅 20 June 2026 🕐 03:49 PM 📖 1 मिनट पढ़ने का समय
Share:WhatsApp

जिले में लगातार हो रही बारिश और वज्रपात ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बरबीघा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय छात्र राजू कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी जलेश्वर चौधरी के पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। वह गांव के मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब राजू बारिश से बचने के लिए करकट (टीन) की छत वाले घर में बैठा हुआ था। अचानक तेज वज्रपात हुआ और बिजली छत को फाड़ते हुए सीधे कमरे में बैठे राजू पर गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही बरबीघा थाना की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर भूपण सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। बताया जाता है कि राजू अपने चार भाइयों में मंझला था। इसी बीच, केवटी थाना क्षेत्र के गंगटी गांव में भी वज्रपात की एक अन्य घटना सामने आई है। यहां शिवनंदन धाड़ी की दो कीमती दूधारू भैंसों पर बिजली गिरने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इससे पशुपालक को भारी आर्थिक क्षति हुई है। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे के भीतर जिले में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में एक बालक समेत दो लोगों और दो मवेशियों की जान जा चुकी है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।

Share:WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *