शेखपुरा। जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत जोधनबीघा गांव निवासी राकेश कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 256वीं रैंक प्राप्त की है। इस सफलता के साथ उनका चयन उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद के लिए हुआ है। राकेश कुमार के पिता का नाम लालजीत चौहान है। बताया जाता है कि राकेश कुमार ने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। राकेश कुमार की सफलता पर पूर्व विधायक विजय सम्राट ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। राकेश की सफलता युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है और इससे जिले के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।




Leave a Reply