बाउंघाट थाना क्षेत्र में पानापुर से मुंबई जा रहें एक मजदूर की सड़क हादसे में हो गई। घटना लखीसराय जिला के अमहरा थाना क्षेत्र के पतनेर गांव स्थित जखराज स्थान के समीप घटी। जहाँ टोटो अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे बने गड्ढे में पलट गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल लखीसराय पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पानापुर निवासी मसूदन मंडल के 50 वर्षीय पुत्र उमेश मंडल के रूप में हुई। वह मुंबई में काम करने के लिए घर से निकला था और लखीसराय जंक्शन ट्रेन पकड़ने जा रहा था। परिजन माधवेन्द्र कुमार ने बताया कि उमेश मंडल अपने गांव पानापुर से टोटो पर सवार होकर लखीसराय जा रहें थे। टोटो पर कुल छह लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि उमेश मंडल परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई में काम करते थे और रोजी-रोटी के सिलसिले में ही घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। मृतक तीन पुत्र और दो पुत्रीयों के पिता थे।




Leave a Reply