शेखपुरा में बुधवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने नगर परिषद की ड्रेनेज व्यवस्था की पूरी पोल खोलकर रख दी। कुछ घंटों की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए। हालात ऐसे बने कि वीआईपी क्षेत्र माने जाने वाले चांदनी चौक, कटरा चौक और कोर्ट रोड स्थित कई दुकानों व घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सड़कों पर जलजमाव होने से देर रात तक लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। कई स्थानों पर नालों का पानी सड़क पर बहता नजर आया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद द्वारा समय पर नालों की सफाई नहीं कराए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
शहर को “मिनी इंदौर” बनाने के दावे वर्षों से किए जा रहे हैं, लेकिन तेज बारिश में ही व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर की ड्रेनेज व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। बारिश के बाद जगह-जगह कीचड़ और गंदगी फैल गई, जिससे शहर की सूरत बिगड़ गई




Leave a Reply