🔴 ताज़ा खबर
प्रखंड कार्यालय के समीप झाड़ियों में मिला चपरासी का शवकारे पहाड़ पर वर्चस्व को लेकर चली गोली, युवक की मौतअरियरी: पहले ही प्रयास में DSP बने राकेश कुमार, पूर्व विधायक ने किया सम्मानितशेखपुरा:15 साल बाद मिला न्याय : हत्या के पांच दोषियों को उम्रकैद,ओलंपिक दिवस की पर ताइक्वांडो संघ ने किया वृक्षारोपणMirjapur में 13 वर्षीय छात्र की मौत, दो भैंसों की भी गई जानशेखपुरा-नवादा-वडोदरा कनेक्शन में उलझी तीन दोस्तों की मौ/तचोरी के रूपये का बंटवारा को लेकर गला दबाकर की थी पियूष और अंकुश की हत्या  कसार:सुबह-सुबह बोरा में बंद मिला दो युवकों का शवघाटकुसुम्भा: पानी पर दबंगों का पहरा, प्रशासन बेखबरप्रखंड कार्यालय के समीप झाड़ियों में मिला चपरासी का शवकारे पहाड़ पर वर्चस्व को लेकर चली गोली, युवक की मौतअरियरी: पहले ही प्रयास में DSP बने राकेश कुमार, पूर्व विधायक ने किया सम्मानितशेखपुरा:15 साल बाद मिला न्याय : हत्या के पांच दोषियों को उम्रकैद,ओलंपिक दिवस की पर ताइक्वांडो संघ ने किया वृक्षारोपणMirjapur में 13 वर्षीय छात्र की मौत, दो भैंसों की भी गई जानशेखपुरा-नवादा-वडोदरा कनेक्शन में उलझी तीन दोस्तों की मौ/तचोरी के रूपये का बंटवारा को लेकर गला दबाकर की थी पियूष और अंकुश की हत्या  कसार:सुबह-सुबह बोरा में बंद मिला दो युवकों का शवघाटकुसुम्भा: पानी पर दबंगों का पहरा, प्रशासन बेखबर
पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, आरक्षण रोस्टर का प्रारूप जारी

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, आरक्षण रोस्टर का प्रारूप जारी

admin 📅 11 May 2026 🕐 09:56 AM 📖 1 मिनट पढ़ने का समय
Share:WhatsApp

शेखपुरा जिले में अक्टूबर-नवंबर में संभावित पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनावी प्रक्रिया के पहले चरण में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर वर्गीकरण और आबादी गणना का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही पंचायत सरकार भवनों, प्रखंड कार्यालयों और जिला स्तर पर आरक्षण रोस्टर का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। वर्गीकरण के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति, अतिपिछड़ा एवं सामान्य वर्ग की आबादी का आकलन किया गया है। पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति एवं अतिपिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ दिया जाता है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी स्वाति कुमारी ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के साथ दावा एवं आपत्ति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 18 मई तक दावा-आपत्ति स्वीकार किए जाएंगे, जबकि 22 मई को उनका निष्पादन कर अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार वार्ड सदस्य से लेकर पंचायत के सभी पदों का नए सिरे से आरक्षण निर्धारण होगा। इसके लिए जल्द ही डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी और रोस्टर तैयार करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जून माह तक आरक्षण रोस्टर तैयार कर राज्य निर्वाचन आयोग को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। आयोग की स्वीकृति के बाद उसी आधार पर पंचायत चुनाव कराया जाएगा। नगर निकायों के गठन और विस्तार के कारण जिले में पंचायतों की संख्या 54 से घटकर 49 हो गई है। अब वार्ड एवं पंच पदों की संख्या 631 तथा सरपंच एवं मुखिया पद 49 रह गए हैं, जबकि जिला परिषद की सात सीटें पूर्ववत कायम हैं।

Share:WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *