शेखपुरा । शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित मजनू मोड़ पर शनिवार रात करीब 9:45 बजे दो दोस्तों के बीच विवाद हिंसक हो गया। जानकारी के अनुसार, सुगिया गांव निवासी गणेश हलवाई का पुत्र करण कुमार एग रोल खाने पहुंचा था। इसी दौरान बाजार निवासी इम्तियाज आलम का पुत्र छोटू मियां वहां आया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि छोटू मियां ने करण कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में करण के सीने और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी छोटू मियां तथा उसके पिता इम्तियाज आलम को गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक के भाई दीपक कुमार ने थाना में आवेदन देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।




Leave a Reply