🔴 ताज़ा खबर
प्रखंड कार्यालय के समीप झाड़ियों में मिला चपरासी का शवकारे पहाड़ पर वर्चस्व को लेकर चली गोली, युवक की मौतअरियरी: पहले ही प्रयास में DSP बने राकेश कुमार, पूर्व विधायक ने किया सम्मानितशेखपुरा:15 साल बाद मिला न्याय : हत्या के पांच दोषियों को उम्रकैद,ओलंपिक दिवस की पर ताइक्वांडो संघ ने किया वृक्षारोपणMirjapur में 13 वर्षीय छात्र की मौत, दो भैंसों की भी गई जानशेखपुरा-नवादा-वडोदरा कनेक्शन में उलझी तीन दोस्तों की मौ/तचोरी के रूपये का बंटवारा को लेकर गला दबाकर की थी पियूष और अंकुश की हत्या  कसार:सुबह-सुबह बोरा में बंद मिला दो युवकों का शवघाटकुसुम्भा: पानी पर दबंगों का पहरा, प्रशासन बेखबरप्रखंड कार्यालय के समीप झाड़ियों में मिला चपरासी का शवकारे पहाड़ पर वर्चस्व को लेकर चली गोली, युवक की मौतअरियरी: पहले ही प्रयास में DSP बने राकेश कुमार, पूर्व विधायक ने किया सम्मानितशेखपुरा:15 साल बाद मिला न्याय : हत्या के पांच दोषियों को उम्रकैद,ओलंपिक दिवस की पर ताइक्वांडो संघ ने किया वृक्षारोपणMirjapur में 13 वर्षीय छात्र की मौत, दो भैंसों की भी गई जानशेखपुरा-नवादा-वडोदरा कनेक्शन में उलझी तीन दोस्तों की मौ/तचोरी के रूपये का बंटवारा को लेकर गला दबाकर की थी पियूष और अंकुश की हत्या  कसार:सुबह-सुबह बोरा में बंद मिला दो युवकों का शवघाटकुसुम्भा: पानी पर दबंगों का पहरा, प्रशासन बेखबर
बदमाशों ने महिला को पिट-पीटकर की हत्या

बदमाशों ने महिला को पिट-पीटकर की हत्या

admin 📅 12 May 2026 🕐 03:49 PM 📖 1 मिनट पढ़ने का समय
Share:WhatsApp

मंगलवार को बिच बघार में दिनदहाड़े एक महिला की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना अरियरी थाना क्षेत्र के जखौर गांव के सड़क दक्षिण करीब एक किलोमीटर दूर बधार में घटी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे खेत में गाय चराने वालों की नजर ज़ब महिला के शव पर पड़ी तो उन्होंने घटना की सुचना ग्रामीणों को दी। महिला की मौत की खबर सुनकर मनकौल, जखौर, सनैया, बिषहिया, नवकाडीह गांव समेत आसपास के कई गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। खून से लथपथ रहने के कारण काफ़ी देर तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी। करीब घंटे भर बाद घटनास्थल पर पहुंचे विषहिया निवासी मुन्ना पासवान ने मृतक की पहचान अपनी 45 वर्षीय बहन मुन्नी देवी के रूप में की। सूचना मिलने पर अरियरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ महिला का शव बरामद किया। घटनास्थल से खून से सना लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। वहीं एसएफएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि महिला के चेहरे और शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

वहीं परिजनों ने आशंका जताई है कि बकाया वेतन के विवाद को लेकर हत्या की गई है। परिजनों ने जखौर गांव स्थित कचरा प्रसंस्करण इकाई के सुपरवाइजर एवं भोजडीह गांव निवासी बीरेंद्र प्रसाद पर शक जताया जा रहा है। पुलिस इस एंगल के साथ अन्य संभावित कारणों की भी जांच में जुट गई है।

 

 

 

Share:WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *