कसार थाना क्षेत्र के कसार गांव के वधार में बोरे में बंद दो युवकों की लाश मिलने से मची सनसनी। घटना की खबर फ़ैलते हीं ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। अभी तक दोनों युवकों की पहचान नही हो पाई है। दोनों युवकों की उम्र 18 से 20 साल के बीच है। मौके पर कसार थाना पुलिस समेत पुलिस पदाधिकारियों की टीम और एफएसएल टीम घटनास्थल की जाँच में जुटी हुई है। एएसपी डॉ राकेश कुमार ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों युवकों की दूसरे जगह हत्या कर लाश को बोरा में बंद कर कसार गांव में फेंका गया है। पुलिस दोनों युवकों की पहचान करने में जुट गई है। वहीं जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से पुलिस की चिंता भी बढ़ी हुई है। गौरतलब हो की बीते सप्ताह बीसहिया निवासी मुन्नी देवी और बरसा गांव निवासी 5 वर्षीय दीपांशु की हत्या हो चुकी है। जिसमें मुन्नी देवी हत्याकांड में पुलिस के हाथ अबतक खाली है।




Leave a Reply